सीरिया में आईएस के खिलाफ अभियान के लिए तैयार : सऊदी अरब

सऊदी अरब के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर अहमद आसीरी ने टेलीविजन चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि सऊदी अरब सीरिया में आईएस के खिलाफ अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के साथ अभियान में शामिल होने के लिए तैयार है।

जनरल ने कहा कि उनका देश आईस विरोधी गठबंधन का साल 2014 से ही सक्रिय सदस्य है और उसने आईएस के खिलाफ 190 से अधिक हवाई मिशनों को अंजाम दिया है। गठबंधन को संयुक्त हवाई अभियान के साथ ही संयुक्त जमीनी अभियान की जरूरत है।

उनका यह बयान पिछले महीने एक शिया मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद आया है, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि सात से अधिक लोग घायल हो गए थे। पिछले साल इस तरह के कई हमले हुए थे, जिसमें आईएस का हाथ था।

सऊदी अरब वर्तमान में यमन में शिया हौती विद्रोहियों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व कर रहा है, ताकि राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी को फिर से सत्तासीन किया जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493