सीरिया में आईएस के 45 आतंकवादी मारे गए

दमिश्क, 20 जून (आईएएनएस)। सीरिया के अल-रक्का शहर में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 45 आतंकवादी मारे गए।

समाचार एजेंसी एफे न्यूज के मुताबिक, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स (एसओएचआर) ने कहा है कि अधिकांश आतंकवादी अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना के हवाई हमले में मारे गए।

अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एसडीएफ) का समर्थन करता है, जो कुर्द नेतृत्व वाला गठबंधन है और बीते छह जून से अल-रक्का में आईएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। अल-रक्का आईएस का सबसे बड़ा गढ़ माना जाता है।

एसओएचआर ने कहा कि शहर के पश्चिमी तथा पूर्वी हिस्सों में अल-बारिद तथा अल-बतानी के पड़ोसी इलाकों में एसडीएफ लड़ाकों तथा आईएस के आतंकवादियों के बीच झड़पें हुई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493