सीरिया में इराकी हवाई हमले में 36 आईएस आतंकी मारे गए

बगदाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इराकी वासुसेना द्वारा आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 36 आतंकवादी मारे गए हैं।

बगदाद, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। इराकी वासुसेना द्वारा आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हवाई हमले में कम से कम 36 आतंकवादी मारे गए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इराकी जॉइंट ऑपरेशन कमांड (जेओसी) की तरफ से रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए इराकी एफ-16 लड़ाकू विमानों ने आईएस के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें 36 आतंकी मारे गए।

जेओसी के प्रवक्ता याहया अब्दुल-रसूल ने कहा कि हमले गुरुवार को किए गए थे, और खुफिया रपटों में पुष्टि की गई है कि 36 आतंकी मारे गए। मृतकों में पांच आईएस नेता शामिल थे।

कथित तौर पर ये हमले इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-अबादी के आदेश पर किए गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493