सीरिया में कब्र में 1500 से ज्यादा शव पाए गए

दमिश्क, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। सीरिया के रक्का प्रांत स्थित एक कब्र में 1,500 से ज्यादा शव पाए गए हैं। रक्का इस्लामिक स्टेट (आईएस) की पूर्व वास्तविक राजधानी थी।

सरकार समर्थक अल वतन अखबार ने चिकित्सा सूत्रों के हवाले से कहा, “यह शव रक्का में अमेरिका नीत गठबंधन के हमलों में मारे गए नागरिकों के हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अखबार के हवाले से अपनी रपट में कहा कि रक्का की विशाल कब्रों में अभी तक चार हजार शवों को पाया गया है। एजेंसी ने कहा कि अधिकतर शवों को दैनिक आधार पर निकाला जा रहा है।

2017 में आईएस के पूर्व कब्जे वाले रक्का को अपने नियंत्रण में लेने के लिए अमेरिका नीत गठबंधन ने कुर्दों के नेतृत्व वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलों (एसडीएफ) का समर्थन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493