सीरिया में गलत लक्ष्यों को निशाना बनाने से रूस का इंकार

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेंकोव ने संवाददाताओं से कहा, “आरोप पूरी तरह बकवास और तथ्यों से परे है।”

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, कतर तथा सऊदी अरब के साथ एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा था कि रूस के हवाई हमले आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाने में नाकाम रहे, जिसका खामियाजा नागरिकों के हताहत के रूप में सामने आया।

कोनाशेंकोव ने कहा कि मंत्रालय गलत सूचना देने वाले विभिन्न स्रोतों पर नजर रख रहा है और इसका इरादा एक दिन में दो बार नक्शों व वीडियो के रूप में लोगों को जानकारी मुहैया कराने की है।

मंत्रालय ने अलग से जारी एक बयान में कहा कि रूस की वायु सेना के युद्धक विमान एसयू-34, एसयू-24एम तथा एसयू-25 ने 24 घंटों के दौरान सीरिया में आईएस के 12 ठिकानों पर कुल 18 हवाई हमलों को अंजाम दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493