सीरिया में नहीं लड़ रहे रूसी सैनिक : मोआलेम

सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि सीरिया में रूस की उपस्थिति अब तक सैन्य विशेषज्ञों तक ही सीमित रखी गई है। उन्होंने मीडिया में उन खबरों को खारिज किया, जिसके मुताबिक रूसी सेना सीरियाई सेना के साथ लड़ाई में हिस्सा ले रहे हैं।

टेलीविजन से अल-मोआलेम ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका हूं कि रूसी सैनिक सीरियाई सैनिक के साथ लड़ाई में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, लेकिन जब मुझे लगेगा कि इसकी जरूरत है, तो हम इसपर विचार करेंगे। केवल विचार ही नहीं, बल्कि हम इसके लिए रूस से कहेंगे।”

इस बीच, मंत्री ने उस रपट की पुष्टि या उसे इंकार करने से मना कर दिया, जिसके मुताबिक ड्रोन व अन्य अत्याधुनिक उपकरणों के साथ रूसी पायलट तथा विशेषज्ञ लताकिया के बासेल अल-असद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, “मैं रपट की न तो पुष्टि कर सकता हूं और न ही उसे खारिज, लेकिन यह कह सकता हूं कि सीरिया व रूस के बीच सहयोग, उनके सशस्त्र बलों व हमारे सशस्त्र बलों के बीच सहयोग सामरिक व गहरी है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493