काहिरा, 13 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी नेतृत्व वाली अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन सेना और सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस एसडीएफ द्वारा उत्तरी सीरिया के दो प्रांतों में की गई बमबारी में कम से कम 11 नागरिकों की मौत हो गई।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स एसओएचआर ने कहा कि गठबंधन और एसडीएफ द्वारा अल-रक्का के पश्चिम यारेब शहर में शुक्रवार को की गई बमबारी में छह लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस बीच दीर अल-जोर पूर्वी प्रांत में अल-कुरिया गांव पर कथित तौर पर गठबंधन सेना द्वारा विमानों से की गई बमबारी में पांच अन्य मारे गए ओर कई अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath