सीरिया में बम विस्फोट, 12 मरे

दमिश्क, 2 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क में रविवार को कार में हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए।

सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, यह धमाका दमिश्क में तहरीर चौक के पास उस समय हुआ, जब पुलिस इन तीनों कारों का पीछा कर रही थी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, पुलिस दमिश्क के प्रवेश द्वारा के पास हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर दो कारों को रोकने में कामयाब रही। पुलिस ने दोनों कारों में लगे बमों को निष्क्रिय कर दिया।

लेकिन, तीसरी कार बचकर निकलने में कामयाब रही और उसमें विस्फोट हो गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493