सीरिया में ब्रिटिश महिला कर रही आईएस जिहादियों का नेतृत्व

लंदन, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एक महिला सीरिया में आतंकवादी संगठन, इस्लामिक स्टेट (आईएस) के जिहादियों का नेतृत्व कर रही है। यह महिला पूर्व में एक रॉक बैंड की सदस्य रह चुकी है। जांचकर्ताओं ने यह जानकारी दी।

वेबसाइट ‘मिरर ऑनलाइन’ के मुताबिक, एक नए वीडियो में सैली जोन्स (45) अल-खानसा ब्रिगेडम के सदस्यों से आग्रह करते दिखाई दे रही है। अल-खनसा ब्रिगेडम आईएस द्वारा स्थापित महिला समूह है।

जोंस आईएस में भर्ती होने के लिए सीरिया चली गई थी। उसका कहना है कि वह एक तेजधार चाकू से ईसाइयों का सिर कलम करना चाहती है।

जोंस ब्रिटेन में कई आतंकवादी अपराधों के लिए ‘वांछित’ है। इस्लाम धर्म अपना चुकी जोंस अब स्वयं को सकीना हुसैन कहती है। उसका कहना है कि ब्रिटेन और अमेरिका जैसे आतंकवादी देशों द्वारा इराक पर हमले करने और मुस्लिमों की हत्या करने के बाद वह आतंकवादी बन गई।

2013 में वह अपने दस वर्षीय बेटे जोजो के साथ सीरिया चली गई थी। वहां उसने कंप्यूटर हैकर जुनैद हुसैन (20) के साथ शादी कर ली। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से संबंधित व्यक्तिगत जानकारियां चुराने के जुर्म में जुनैद जेल जा चुका है।

सुरक्षा अधिकारी ने वीडियो के संदर्भ में कहा, “यह पहला वास्तविक साक्ष्य हो सकता है कि सैली जोन्स अल-खानसा के साथ उच्चस्तर पर जुड़ी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493