सीरिया में रूस के सैन्य अभियान को ईरान का समर्थन

समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मर्जीह अफखाम ने कहा, “सीरिया में रूसी सेना द्वारा आतंकवादी समूह के खिलाफ सैन्य अभियान को ईरान स्वीकार करता है।”

उन्होंने कहा कि उनका देश रूस के अभियान को क्षेत्र में जारी संकट के समाधान में एक रास्ते के तौर पर देखता है।

उन्होंने इराक व सीरिया सरकार को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग देने की अपील की, ताकि उन देशों से आतंकवाद का खात्मा किया जाए।

प्रवक्ता ने कहा, “आतंकवाद से मुकाबला करना व उसे जड़ से उखाड़ फेंकना जरूरी है, जो क्षेत्रीय व वैश्विक शांति तथा सुरक्षा के लिए खतरा है।”

रूस के उच्च सदन फेडरेशन काउंसिल द्वारा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को विदेश में सैन्य टुकड़ी भेजने की मंजूरी मिलने के बाद रूस ने बुधवार को सीरिया में आतंकवादी समूहों के खिलाफ हमले शुरू कर दिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493