सीरिया में विस्फोट, 31 मरे

दमिश्क, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इदलिब शहर में विद्रोहियों के कब्जे वाले एक इलाके में हुए एक विस्फोट के कारण एक इमारत ढह गई, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानीकर्ता, सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने मंगलवार को कहा कि शहर में सोमवार को हुए विस्फोट से 22 नागरिकों और लगभग नौ लड़ाकों की मौत हो गई। इस विस्फोट के कारण पता फिलहाल नहीं चल पाया है।

इदलिब प्रांत लगभग पूरी तरह से इस्लामवादी विद्रोही समूहों के कब्जे में है, जिनमें से कई अलकायदा से जुड़े लोग हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493