पेरिस, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का कहना है कि वह युद्धग्रस्त सीरिया में शांति बहाली के लिए रूस और ईरान सहित वार्ता करने के लिए तैयार हैं।
मैक्रों ने रविवार को समाचार चैनलों बीएफएम टीवी, आरएमसी रेडियो और मीडियापार्ट ऑनलाइन न्यूज को बताया, “मैं यह शुरुआत से कह रहा हूं कि चिरस्थाई शांति के लिए ईरान, रूस और तुर्की के साथ वार्ता करने की जरूरत है। फ्रांस की नीति सभी के साथ वार्ता करने की है।”
अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने सीरिया द्वारा कथित तौर पर रासायनिक गैस के इस्तेमाल पर प्रतिक्रियास्वरूप उस पर हवाई हमले किए हैं।
dharmpath.com dharmpath