दमिश्क, 21 जुलाई (आईएएनएस)। सीरिया की संसद ने अध्यक्ष हादिया खालेफ अब्बास को ‘खराब प्रदर्शन’ के कारण बर्खास्त कर दिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई संसद के सदस्य गुरुवार शाम सदन की अध्यक्ष को बर्खास्त करने के लिए आहूत एक आपात सत्र में जुटे। वह पिछले साल जून से इस पद पर थीं।
सीरिया में 1919 में संसद के गठन के बाद से हादिया इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला थीं।
उपाध्यक्ष नजदात इस्माइल अंजौर को अस्थाई रूप से संसद अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
स्थानीय एफएम रेडियो ‘शाम’ ने अंजौर के हवाले से बताया कि हादिया को उनके ‘खराब प्रदर्शन’ के कारण बर्खास्त किया गया।
अंजौर प्रसिद्ध सीरियाई टेलीविजन निर्देशक भी हैं।
dharmpath.com dharmpath