‘सीरिया में हवाई हमले जारी रखेगा फ्रांस’

फ्रांस के रक्षामंत्री जीन-यवेस द्रीयन ने सोमवार को समाचार चैनल बीएफएमटीवी से कहा, “और हमले किए जाएंगे। इन प्रशिक्षण शिविरों और फ्रांस व यूरोप में हमले करने से आतंकवादियों को रोकने के लिए अतिरिक्त हमले किए जाएंगे।”

फ्रांस ने रविवार को सीरिया में आईएस के एक रणनीतिक ठिकाने को निशाना बनाकर पहला हमला किया।

इससे पहले इस महीने में पेरिस ने आईएस के ठिकानों से संबंधित सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए टोही उड़ानों की शुरुआत की थी।

सीरिया सरकार के कठोर आलोचक फ्रांस ने इससे पहले सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-अशद के हाथ कोई लाभ न लग जाए, इससे बचने के लिए सीरिया में किसी भी सैन्य हस्तक्षेप से इंकार किया था।

द्रीयन ने कहा, “परिस्थितियां बदल गई हैं। आईएस फ्रांस की धरती पर हमले के लिए आतंकवादियों को तैयार कर रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493