सीरिया में हवाई हमले में 16 मरे

दमिश्क, 6 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। पूर्वी सीरिया के दीर अल-जौर प्रांत में एक बाजार को निशाना बनाकर सोमवार को किए गए हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है।

दमिश्क, 6 जून (आईएएनएस/सिन्हुआ)। पूर्वी सीरिया के दीर अल-जौर प्रांत में एक बाजार को निशाना बनाकर सोमवार को किए गए हवाई हमलों में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि हमला अल-शहरा कस्बे में एक बाजार पर हुआ। लेकिन यह संस्था हमला करने वाले विमानों की पहचान नहीं कर पाई है।

संस्था ने कहा है कि यह बाजार काफी भीड़-भाड़ वाला है, लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है।

इस बीच विपक्षी समूह, कासिऔन ने आरोप लगाया है कि रूसी युद्धक विमानों ने इस्लामिक स्टेट के कब्जे वाले शहर पर हमले किए हैं। समूह ने मृतकों की संख्या 23 बताई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493