सीरिया में हवाई हमले में 16 मरे

दमिश्क, 25 मार्च (आईएएनएस)। सीरिया की राजधानी दमिश्क के बाहरी हिस्से में स्थित एक शहर पर हुए हवाई हमलों में कम से कम 16 नागरिकों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए हैं।

ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा है कि हवाई हमले हमोरया शहर में हुए, जो दमिश्क से 12 किलोमीटर दूर पूर्व में स्थित है।

ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, यह हमला सीरिया के सरकारी बलों द्वारा पिछले कुछ दिनों के दौरान पूर्वी घौता क्षेत्र पर तेज की गई बमबारी का हिस्सा है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर है और कई लोग अभी भी लापता हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493