सीरिया में काम करने वाली ब्रिटेन की मानवाधिकार संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि युद्धक विमानों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले होम्स के ग्रामीण कस्बे घांतो तथा दार अल-कबीरा में कम से कम 16 हवाई हमले किए।
निगरानी समूह ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायल अधिकांश लोगों की हालत नाजुक है।
होम्स के दो कस्बों के अलावा, विद्रोहियों के कब्जे वाले तालबिसेह शहर पर भी हवाई हमले किए गए, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।
इसी बीच, सीरियाई सेना के हेलीकॉप्टरों ने उत्तरी होम्स के ताईर मलेह कस्बे पर बैरल बम गिराए।
dharmpath.com dharmpath