सीरिया में हवाई हमले में 60 नागरिकों की मौत

दमिश्क, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सीरिया के पूर्वी प्रांत दियर अल-जौर में मंगलवार को अमेरिकी नेतृत्व में हुए हवाई हमलों में करीब 60 नागरिक मारे गए।

दमिश्क, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सीरिया के पूर्वी प्रांत दियर अल-जौर में मंगलवार को अमेरिकी नेतृत्व में हुए हवाई हमलों में करीब 60 नागरिक मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दियर अल-जौर के कई गांवों व कस्बों में अमेरिकी नेतृत्व के इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं।

इन हवाई हमलों से दो दिन पहले रविवार को अमेरिकी गठबंधन द्वारा दियर अल-दौर के बुकामल शहर के एक अस्पताल और एक क्लब पर किए गए हवाई हमले में छह नागरिकों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए थे।

आतंकवाद-रोधी गठबंधन 2014 के बाद से उत्तरी सीरिया में इस्लामिक स्टेट समूह के ठिकानों पर हमला कर रहा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493