सीरिया : हवाई हमले में 70 विद्रोही मारे गए

दमिश्क, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सीरिया के अलेप्पो शहर पर हुए हवाई हमले में कम से कम 70 विद्रोही मारे गए।

समाचार एजेंसी सना के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अलेप्पो में विद्रोहियों के कब्जे वाले सैन्य ठिकाने पर करीब 74 हवाई हमले किए गए। हमले में विद्रोहियों के हथियार और वाहन भी नष्ट कर दिए गए हैं।

सीरियाई सेना ने हाल के दिनों में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले सैन्य अड्डों पर हमले तेज कर दिए हैं।

इस महीने के प्रारंभ में, जैश अल-फतेह, कई कट्टरपंथी धार्मिक विद्रोही समूहों के एक गठबंधन ने दक्षिणी अलेप्पो के पास के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हमला किया। ये हमले विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके पर सरकार की घेराबंदी को तोड़ने की कोशिश में किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493