सीरीज के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल सकेंगे स्टेन

केपटाउन, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज डेल स्टेन पैर की चोट के कारण भारत के साथ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

स्टेन को न्यूलैंड्स मैदान जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को चोट लगी थी। तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल गया था। चौथे दिन स्टेन बल्लेबाजी के लिए उतरे लेकिन इससे पहले उन्होंने रविवार को अपनी चोट की जांच कराई। इस जांच के बाद ही स्टेन के बाकी बचे मैचों से बाहर होने की पुष्टि हुई।

स्टेन ने पैर एवं टखना विशेषज्ञ से जांच कराई। स्टेन को चार से छह सप्ताह के लिए आराम की सलाह दी गई है। क्रिकइंफो के मुताबिक विशेषज्ञ का मत है कि केपटाउन टेस्ट में खेलने से स्टेन की चोट काफी गम्भीर हो गई है और उन्हें काफी नुकसान हुआ है।

इस चोट के कारण स्टेन ने चौथे दिन गेंदबाजी नहीं की।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के चयनकर्ताओं ने स्टेन के स्थान पर डुआने ओलीवियर को टीम में शामिल किया है। डुआने बांग्लादेश के खिलाफ खेले थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493