सीहोर-पूरी घटना दोराहा थाना क्षेत्र के ग्राम बुगली की है। जहां शादी समारोह में वर पक्ष ने शराब पीने की आपत्ति के जताई। जिसके बाद वर-वधू पक्ष आपसे में भिड़े गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद जमकर पथराव की गई और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। वर पक्ष के लोगों ने वधु पक्ष के सदस्यों को कार से कुचलने की कोशिश की।
इसका वीडियो भी सामने आया है। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खाली मैदान में दो कारें कुछ लोगों के पीछे दौड़ रही है। वे जान बचाने के लिए भाग रहे हैं। कुछ लोग गाड़ियों पर पत्थर फेंकते भी दिख रहे हैं। हालांकि, इस विवाद के बाद देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके चलते किसी ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। विवाद में दोनों तरफ के 8 लोग घायल हुए हैं।
dharmpath.com dharmpath