सीहोर में फिल्टर प्लांट से लीक हुआ क्लोरीन गैस

सीहोर-मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के लसूड़िया खास गांव में गुरुवार रात काहिरी बांध के पास स्थित पानी फिल्टर प्लांट में दोबारा क्लोरीन गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया। टैंक में लीकेज के बाद गैस आसपास के क्षेत्र में फैलने लगी। इसके संपर्क में आने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आंखों में तेज जलन, सांस लेने में परेशानी, घुटन और उल्टी-दस्त जैसी दिक्कतें होने लगी। प्रभावित लोगों को उपचार के लिए सीहोर जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां करीब 10 मरीज पहुंचे थे। इनमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों का तत्काल उपचार शुरू किया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरिओम गुप्ता के अनुसार, लसूड़िया खास से कई प्रभावित लोग अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे हैं। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

दूसरी ओर प्लांट के आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गैस के प्रभाव से फिल्टर प्लांट के आसपास पेड़ और पौधों को भी नुकसान पहुंच रहा है और इसका असर मौके पर दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लीकेज को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493