सुकन्या को महेश बाबू की अगली फिल्म में किरदार

चेन्नई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री सुकन्या को सुपरस्टार महेश बाबू की अगली तेलुगू फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। वर्तमान में फिल्म की शूटिंग मलेशिया में चल रही है।

फिल्म निर्माण से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “सुकन्या फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार कर रही हैं। फिल्म में वह महेश बाबू के परिवार की एक सदस्य के रूप में नजर आएंगी।”

कोरातला शिवा निर्देशित इस फिल्म में श्रुति हासन नायिका के किरदार में होंगी।

फिल्म में जगपति बाबू, ब्रह्मानंदम, राजेंद्र प्रसाद, संपत राज, अंगना रॉय, शानूर साना और राहुल रवींद्रन भी नजर आएंगे।

इससे पहले सुकन्या पिछले साल आई तमिल फिल्म ‘एन्नामो नादक्कु धु’ में नजर आईं थीं। तेलुगु में उनकी पिछली फिल्म नंदमूरि बालकृष्ण अभिनीत ‘अधिनायकुदु’ थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493