सुख सुविधा पाने के लिए स्कॉट को करना पड़ा काम

लॉस एंजेलिस, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता स्कॉट ईस्टवुड का कहना है अपने लिए सुख सुविधा के सामान जुटाने और मनपसंद चीजें पाने के लिए उन्हें काम करना पड़ता था, क्योंकि उनके पिता और दिग्गज फिल्म निर्माता क्लिंट ईस्टवुड उन्हें मुफ्त में और आसानी से चीजें मुहैया नहीं कराते थे।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, 29 वर्षीय स्कॉट, क्लिंट और उनकी पूर्व साथी जैकलिन रीव्स की संतान हैं। स्कॉट ने बताया कि उन्होंने अपनी हर कार खुद के पैसों से खरीदी है, यहां तक कि उनके माता-पिता ने उन्हें जो पहली कार दिलाई थी, वह महंगी गाड़ी नहीं थी।

उन्होंने कहा, “जब से मैंने होश संभाला, तब से काम कर रहा हूं। मेरे पिता उन अभिभावकों में से नहीं थे, जो यह कहते कि बेटे तुम्हें कौन सी कार चाहिए।”

स्कॉट ने बताया कि उनके पिता बेहद अनुशासन प्रिय व्यक्ति हैं और बचपन से ही उन्हें व्यायामशाला जाने को कहते थे।

स्कॉट ने बताया, “वह चाहते थे कि उनकी तरह मैं भी स्वास्थ्य के प्रति सजग रहूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493