सुजैन ने फिल्म ‘काबिल’ में ऋतिक के अभिनय को सराहा

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)। इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान ने फिल्म ‘काबिल’ में अपने पूर्व पति ऋतिक रोशन के अभिनय को सराहा है। उनका कहना है कि भारतीय सिनेमा में यह सबसे ज्यादा दिल को छू लेने वाला अभिनय है।

सुजैन ने रविवार को ट्विटर के जरिए ऋतिक की तारीफ करते हुए अभिनेत्री यामी गौतम और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता को बधाई दी।

सुजैन ने ट्वीट किया, “भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा दिल को छू लेने वाला अभिनय ऋतिक! ‘काबिल’ आपको भावुक कर देगा। फिल्म की टीम यामी गौतम और संजय गुप्ता को बधाई।”

सुजैन ने फिल्म ‘बैंग बैंग’ के अबिनेता को गले लगाए हुए एक तस्वीर भी साझा की और कहा कि उन्हें ऋतिक पर बहुत नाज है।

‘काबिल’ एक दृष्टिबाधित जोड़े की प्रेम कहानी है। फिल्म के निर्माता अभिनेता के पिता राकेश रोशन हैं।

‘काबिल’ 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493