सुजॉय घोष के साथ काम करना सपना सच होने जैसा : विक्रांत मेस्सी

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता विक्रांत मेस्सी का कहना है कि फिल्मकार सुजॉय घोष के निर्देशन में काम करना सपना सच होने जैसा है, जिनके काम को वह शानदार व उत्कृष्ट मानते हैं।

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता विक्रांत मेस्सी का कहना है कि फिल्मकार सुजॉय घोष के निर्देशन में काम करना सपना सच होने जैसा है, जिनके काम को वह शानदार व उत्कृष्ट मानते हैं।

विक्रांत स्टार प्लस के ‘तीन पहलियां’ में नजर आएंगे, जिसके लिए घोष ने टीन टेलीफिल्म्स की एक श्रृंखला बनाई है।

विक्रांत ने एक बयान में कहा, “पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि मैं सुजॉय घोष के प्रोजेक्ट का हिस्सा हूं। वह मेरी प्रेरणा हैं और उनकी फिल्में उत्कृष्ट होती हैं। उनके साथ काम करना सपना सच होने जैसा है। वह गर्मजोशी से भरपूर निर्देशक और निर्माता हैं, जो किरदारों को अच्छे से समझते हैं।”

विक्रांत ‘कॉपी’ शीर्षक वाली कहानी में नजर आएंगे।

उन्होंने कहा कि सुजॉय ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया और वह उनसे बेहद प्रभावित हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493