सुधीर बाबू गोपीचंद की बायोपिक को लेकर उत्सुक

चेन्नई, 18 जुलाई (आईएएनएस)। तेलुगू फिल्मों के अभिनेता सुधीर बाबू बैडमिंटन चैम्पियन और अब राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद के जीवन पर बनने वाली फिल्म का हिस्सा होने को लेकर काफी उत्सुक हैं। तेलुगू और हिंदी भाषा में बनने वाली इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। सुधीर ‘बागी’ और ‘शामंताकामणी’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

प्रवीण सत्तारू द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी।

सुधीर ने आईएएनएस से कहा, “मैं फिल्म को लेकर उत्सुक हूं। मुझे विश्वास है कि मैं इस किरदार के साथ न्याय कर सकता हूं, क्योंकि मैं एक प्रशिक्षित बैडमिंटन खिलाड़ी हूं। मैं कई सालों से इसे खेल रहा हूं और किरदार की संवेदनाओं को अच्छी तरह समझता हूं।”

यह फिल्म विक्रम मल्होत्रा की प्रस्तुति होगी। वह इस समय सैफ अली खान अभिनीत फिल्म ‘शेफ’ का निर्माण कर रहे हैं।

फिल्म के अन्य कलाकारों का चयन होना अभी बाकी है। सुधीर प्रवीण के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं।

उन्होंने कहा, “वह इस कहानी पर लगभग दो साल से काम कर रहे हैं। मैं उनके साथ काम करने को उत्सुक हूं। ‘बागी’ के बाद मुझे कुछ हिंदी फिल्में पेश की गई थीं, लेकिन मैंने खुद को इस फिल्म के लिए स्वतंत्र रखा।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493