मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भरातीय क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को लोकप्रिय गायिका सुनिधि चौहान की तारीफ की और उन्हें देश की बेहतरीन गायिकाओं में से एक कहा।
मुंबई, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। भरातीय क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को लोकप्रिय गायिका सुनिधि चौहान की तारीफ की और उन्हें देश की बेहतरीन गायिकाओं में से एक कहा।
पिछले हफ्ते सुनिधि ने आगामी फिल्म ‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’ की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था, “मैं अब यह कहने लायक बन जाऊंगी कि मैं सचिन सर को थोड़ा जानती हूं। आपसे आपकी कहानी सुनने के लिए इंतजार कर रही हूं।”
सचिन ने इस पर जवाब देते हुए सोमवार को लिखा, “बहुत-बहुत धन्यवाद सुनिधि चौहान। उम्मीद करता हूं कि आपको फिल्म पसंद आएगी। भारत की प्रतिभाशाली गायिकाओं में से एक..गाते रहे, चमकते रहे।”
‘सचिन : ए बिलियन ड्रीम्स’ एक वृत्तचित्र फिल्म है, जिसे लंदन के लेखक-फिल्मकार जेम्स एरकिन ने निर्देशित किया है।
फिल्म में तेंदुलकर के जीवन के अनदेखे पहलुओं को दिखाया जाएगा। इसमें कुछ उल्लेखनीय घटनाएं भी दिखाई जाएंगी।
यह फिल्म 26 मई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath