सुनील ग्रोवर से खुद को कमतर समझते हैं सलमान

मुंबई, 24 जून (आईएएनएस)। सुनील ग्रोवर के साथ अपनी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के लिए एक प्रचार शो करने वाले सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि वह एकमात्र हास्य अभिनेता हैं, जो कॉमेडी नहीं करते हैं, बल्कि खुद को एक चरित्र में डुबो देते हैं और इसके बाद लोग हंस उठते हैं।

सलमान ने कपिल शर्मा के शो पर न जाकर सुनील और अली असगर के साथ ‘सुपर नाइट विद ट्यूबलाइट’ शो करने का फैसला किया।

सलमान से शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पूछा गया कि क्या यह कपिल के साथ संबंध खराब होने का संकेत हैं, तो उन्होंने कहा, “क्या मुझे आपके सवाल का जवाब देने की जरूरत है?”

सुनील की प्रशंसा करते हुए सलमान ने कहा, “जब मैं और सोहेल इन्हें टीवी पर देखते हैं तो मैं सोचता हूं कि मैं सबसे अयोग्य अभिनेता हूं, चूंकि जिस तरह वह मिस्टर बच्चन (अमिताभ बच्चन), डॉक्टर गुलाटी और गुत्थी के किरदार को पर्दे पर उतारते हैं, उन्हें कॉमेडी करने की जरूरत नहीं है। वह केवल चरित्रों को निभाते हैं।”

उन्होंने कहा, “वह केवल एक ऐसे हास्य कलाकार हैं, जो कॉमेडी नहीं करते हैं। वह चत्रियों को निभाते हैं। अगर आप सनील को देखेंगे तो आपको लगेगा कि वह कॉमेडियन नहीं लगते।”

सलमान ने इस कार्यक्रम में अपने धर्मार्थ संस्थान बीइंग ह्यूमन के लिए पीवीआर सिनेमा के साथ हाथ मिलाया है।

व्यवसायिक विस्तार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “अभी बीइंग ह्यूमन के कपड़े, आभूषण और ई-साइकिल ब्रांड अच्छा कर रहे हैं। मैं फिलहाल धीमे जा रहा हूं और एक सही समय पर कदम उठाउंगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493