सुनील शेट्टी ने ‘इंडियाज असली चैंपियन..’ की टीम को सराहा

मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। छोटे पर्दे पर रियलिटी स्टंट शो ‘इंडियाज असली चैंपियन, है दम’ की मेजबानी कर रहे अभिनेता सुनील शेट्टी ने पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम की सराहना की।

अभिनेता ने 19 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह स्टंट टीम का परिचय देते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “‘इंडियाज असली चैंपियन, है दम’ के टास्क चाहे जैसे हों, लेकिन आसान बिल्कुल नहीं है और असुरक्षित भी नहीं हैं। मिलिए हमारी पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम से, जो हमें हमेशा सुरक्षित रखती है।”

वीडियो में सुनील ने बताया कि वह 25 साल तक फिल्म जगत का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने इससे अधिक अविश्वसनीय टीम कार्य नहीं देखा।

उन्होंने कहा, “यह आश्चर्यजनक टीम है। एक अविश्वसनीय टीम और बेहतरीन टीमों में से एक है। मैं 25 वर्षो से फिल्म उद्योग में हूं, लेकिन अगर आप सुरक्षा और गुणवत्ता के बारे में बात करें तो वह यहां है।”

55 वर्षीय अभिनेता तीन साल से अधिक अंतराल के बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493