सुनील शेट्टी ने बेटे अहान से कभी हार नहीं मानने के लिए कहा

मुंबई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अनुभवी अभिनेता ने बेटे के लिए कुछ प्रेरणादायी शब्द कहे हैं।

सुनील ने ट्वीट किया, “बधाई हो फैंटम! आज एक नया सफर शुरू हो रहा है मेरे बच्चे। यह बात मायने नहीं रखती कि तुम कैसा महसूस कर रहे हो। उठो। तैयार हो जाओ। दिखाओ। चिल्लाओ, रोओ, लेकिन कभी भी हार नहीं मानो।”

कहा जा रहा है कि अहान हिट तेलुगू फिल्म ‘आरएक्स 100’ की रीमेक से अभिनय की दुनिया में आगाज कर रहे हैं, जो 2019 में रिलीज होगी।

अहान की बहन व अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भी भाई को शुभकामनाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493