सुपरनेचुरल शो का हिस्सा बनना चाहती हैं प्रिया टंडन

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रिया टंडन लोकप्रिय निर्माता एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो का हिस्सा बनना चाहती हैं।

एकता कपूर के सुपरनेचुरल शो ‘नागिन’ और ‘कयामत की रात’ की इन दिनों बड़ी प्रशंसा की जा रही हैं और प्रिया इन शो का हिस्सा बनना चाहती हैं।

प्रिया ने कहा, “कलाकार होने के नाते, मैंने हमेशा अपनी भूमिकाओं के प्रयोग में विश्वास किया है। मेरा सपना टेलीविजन जगत की दिग्गज एकता कपूर के साथ काम करना है।”

उन्होंने कहा,”मैं उनके सुपरनेचुरल शो का हिस्सा बनना चाहती हूं क्योंकि मैं एकता मैम के गुणवत्तापूर्ण काम की प्रशंसक हूं। मैं बालाजी परिवार का हिस्सा बनना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493