लंदन, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरमॉडल-अभिनेत्री कारा डेलेविंग्ने भले ही फैशन जगत के कुछ नामचीन डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक करने के लिए जानी जाती हों, लेकिन वह कहती हैं कि वास्तव में उन्हें फैशन की परवाह नहीं है।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, कारा ने बताया कि नई फिल्म ‘पेपर टाउन्स’ में उनका किरदार मार्गो एक टॉम बॉय किरदार है। उन्होंने माना कि वह असल जिंदगी में उनके इसी ऑन स्क्रीन किरदार जैसी हैं।
कारा ने लोरेन शो पर कहा, “मॉडलिंग मेरा काम है, लेकिन मुझे फैशन की परवाह नहीं है।”
उन्होंने कहा, “यह (फैशन) अच्छा लगता है, लेकिन यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे लेकर मैं बहुत ज्यादा परेशान रहूं।”
dharmpath.com dharmpath