सुपरहीरो के किरदार में दिखेंगे रवि भाटिया

मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘जोधा अकबर’ के अभिनेता रवि भाटिया इंडोनेशियाई टेलीविजन श्रृंखला ‘सिंता डी लंगित ताजमहल’ (लव इन द एयर ऑफ ताजमहल) में एक सुपरहीरो के किरदार में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ शाहीर शेख भी होंगे।

भाटिया का कहना है कि वह अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय टीवी सीरीज में सुपरहीरो का किरदार निभाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

रवि ने एक बयान में कहा, “मैं बेहद उत्साहित हूं क्योंकि मैं पर्दे पर पहली बार सुपरहीरो का किरदार निभा रहा हूं। मेरे किरदार के कई रंग हैं। इसमें मैं एक ऐसे राजकुमार के रूप में दिखाई दूंगा जो प्यार में डूबे होने से लेकर प्यार में ठुकरा दिया जाता है और फिर बुरा बन जाता है।”

यह विदेशी टेलीविजन सीरीज नौंवी सदी की मशहूर इंडोनेशियाई लोककथा ‘रोरो जोंगरंग’ पर आधारित है।

सीरीज का प्रसारण इंडोनेशिया और रूस सहित कई देशों में होगा। बताया जा रहा है कि इसे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में प्रसारित किया जाएगा।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493