सुपर कप : आईएसएल विजेता चेन्नइयन को कड़ी टक्कर दे सकती है आईजोल

भुवनेश्वर, 31 मार्च (आईएएनएस)। सुपर कप के राउंड ऑफ 16 मुकाबले में इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की विजेता चेन्नइयन एफसी को आई लीग की क्लब आईजोल एफी से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

चेन्नइयन के कोच जॉन ग्रेगोरी का मानना है कि उनकी टीम शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए ‘जीत के इरादे’ से भुवनेश्वर पहुंची है।

जॉन ग्रेगोरी ने कहा, “सुपर लीग सत्र समाप्त हो गया है। टूर्नामेंट का फाइनल जीतने का उत्साह समाप्त हो चुका है और अब हमारे सामने एक नई चुनौती है। हम एक पेशेवर टीम हैं और हम जीत के इरादे के साथ कल से (शनिवार) शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

कोच ग्रेगोरी ने यह भी संकेत दिए कि वह शनिवार को कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, “आईएसएल में हम हर खिलाड़ी को मौका नहीं दे सकते थे क्योंकि सभी मैच बहुत महत्वपूर्ण थे। कल के मैच में हम कुछ ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जिन्हें कम अनुभव है और जिन्हें पहले मौका नहीं मिला।”

दूसरी तरफ आईजोल एफसी के कोच संतोष कश्यप मानते है कि मैच बराबरी का है और उनकी टीम में चेन्नइयन को मात देने की कूबत है।

कश्यप ने कहा, “हमारी टीम में युवा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बेहतरीन टीमों को मात दी है। नॉकआउट टूनार्मेंट में कोई भी टीम जीत दर्ज कर सकती है। अगर हम अपनी पूरी ताकत के साथ खेलते है तो हम उन्हें हरा सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493