सुपर कप : आईजोल ने आईएसएल चैम्पियन चेन्नइयन को बाहर किया

भुवनेश्वर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। आईजोल एफसी ने सुपर कप के राउंड ऑफ-16 के एक रोमांचक मुकाबले में शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2018 की विजेता चेन्नइयन एफसी को पेनाल्टी शूटआउट में 5-3 (2-2) से मात दी।

आईजाले ने पहले हाफ की शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया और गोल करने के कई मौके बनाएं।

आई-लीग के 2016-17 सत्र के विजेता के लिए पहला गोल 22वें मिनट में रोमानिया के मिडफील्डर आंद्रेई लोनेस्क्यू ने किया।

चेन्नइयन ने एक गोल से पिछड़ने के बाद गोल करने की कोशिशें तेज कर दी लेकिन वह आईजोल एफसी के डिफेंडर को भेद नहीं पाए।

आईजोल ने दूसरे हाफ में भी अपने आक्रामक खेल को जारी रखा लेकिन वह अपनी बढ़त को दोगुना करने में कामयाब नहीं हो पाए।

चेन्नइयन ने भी मैच में वापसी की कोशिशों को जारी रखा लेकिन आईजोल के गोलकीपर अरुप ने शानदार बचाव करके टीम की बढ़त का बनाए रखा। हालांकि, मैच के 89वें मिनट में चेन्नइयन के लिए ब्राजील के लिए मेल्सन आल्वेस ने गोल दागकर टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया।

निर्धारित समय में स्कोर 1-1 रहने के कारण मैच अतिरिक्त समय में गया और 91वें मिनट में लोनेस्क्यू ने अपना दूसरा गोल दागकर आईजोल को फिर से बढ़त दिला दी।

आईजोल की यह बढ़त भी ज्यादा देर तक नहीं रही और 115वें मिनट में धनचंद्र सिंह ने गोल करके स्कोर 2-2 कर दिया।

इसके बाद, पेनाल्टी शूटआउट में चेन्नइयन के मोहम्मद रफी गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए, जिसके कारण आईजोल ने 5-3 से जीत दर्ज की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493