सुपर कप : आई-लीग चैंपियन मिनर्वा से भिड़ेगा जमेशदपुर (प्रीव्यू)

भुवनेश्वर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। जमशेदपुर एफसी सुपर कप के राउंड ऑफ-16 में आई-लीग चैम्पियन मिनर्वा पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच को गंभीरता से ले रही है।

जमशेदपुर कलिंगा स्टेडियम में पहले भी खेले चुकी है और सोमवार को होने वाले मैच वह चाहेगी कि घरेलू दर्शक उनका समर्थन करें। आईएसएल में पहली बार खेलते हुए जमशेदपुर की टीम ने कलिंगा स्टेडियम में अपना एक घरेलू मैच खेला था।

टीम के कोच स्टीव कोपेल ने कहा, “हम कल के मैच को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। हम टूर्नामेंट में जितना हो सके उतना आगे जाना चाहते हैं। हम 20 पेशेवर टीमें एक दूसरे के खिलाफ खुद को साबित करने के लिए खेल रहे हैं और मुकाबला कड़ा होगा। हम भी इसी इरादे से यहां आए हैं और हम आगे बढ़ने के आलावा किसी और बारे में नहीं सोच रहे।”

कोपेल ने विपक्षी टीम के बारे में कहा, “हम उनका सम्मान करते हैं। मैंने टीवी पर आई-ली के कुछ मैच देखे हैं और मुझे एहसास हुआ कि यह लीग कितनी कठिन है। मिनर्वा पंजान चैंपियन हैं और यह मैच हमारे लिए बहुत मुश्किल होगा।”

यह पूछे जाने पर कि नॉकआउट टूर्नामेंट किसी लीग से कैसे अलग होता है? कोपेल ने कहा, “एक कप प्रतियोगिता हमेशा लीग से अगल होती है। आप एक मैच हारते ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं। यह पोकर के खेल की तरह है।”

दूसरी ओर मिनर्वा के कोच खोगेन सिंह ने माना कि टूर्नामेंट का पहला मैच मुश्किल होता है लेकिन उन्हें विश्वास है कि वह मैच जीतेंगे।

खोगेन सिंह ने कहा, “हमरे विश्वास है कि हम कल भी जीतेंगे। आपे जानते है कि फुटबाल का खेल में कुछ भी हो सकता है और हमें फील्ड पर अपना काम करते रहना है। हम एक बार एक मैच को लेते हैं और मुझे कोई कारण नजर नहीं आता की हम हमारे तरीके को बदले।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493