सुपर कप : डिका के दम पर मोहन बागान ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया

भुवनेश्वर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। आईलीग की क्लब मोहन बागान ने सुपर कप के राउंड ऑफ-16 के एक कड़े मुकाबले में दिपांदा डिका के दो गोलों की बदौलत मोहन बागान को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस नॉकआउट मुकाबले में पहला गोल चर्चिल ब्रदर्स ने किया। चर्चिल ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और मोहन बागान की डिफेंस पर लागातार दबाव बनाया जिसका फायदा टीम को 30वें मिनट में मिला। विलिस प्लाजा ने गोल करके चर्चिल को 1-0 से आगे कर दिया।

पहला गोल मारने के बाद भी चर्चिल ब्रदर्स ने अपना आक्रमण जारी रखा लेकिन बागान के डिफेंस ने अपना काम बखूाबी किया। बागान की टीम ने पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर खेल दिखाया और पहले हाफ के इंजुरी टाइम (48वें मिनट) में टीम को पेनाल्टी का तोहफा मिला जिसे दिपांदा डिका ने जाया नहीं किया। डिका ने पेनाल्टी को गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की और टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन इस बार मोहन बागान ने नियंत्रित खेल दिखाया।

मैच के 70वें मिनट में बागान के लिए पहला गोल करने वाले डिका को गोल करने का शानदार मौका मिला जिसे भुनाने में उन्होंने कोई गलती नहीं की और टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। मैच के अंतिम क्षणों में चर्चिल ब्रदर्स को बराबरी का गोल करने के कुछ बेहतरीन मौके मिले लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493