सुपर कप में जगह बनाने के लक्ष्य से उतरेंगे चर्चिल, डायनामोज

भुवनेश्वर, 14 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज और चर्चिल बद्र्स 15 मार्च को सुपर कप में प्रवेश हासिल करने के लक्ष्य से एक-दूसरे से भिड़ेंगे।

हीरो कप एलिमिनेटर में दोनों टीमें कलिंगा स्टेडियम में गुरुवार को आमने-सामने होंगी।

डायनामोज की टीम इस खेल में छह मैचों में अविजित होकर आई है और अपने इसी प्रदर्शन के दम पर उसने आईएसएल अंक तालिका में नीचे से ऊपर उठते हुए आठवां स्थान हासिल किया है।

चर्चिल की टीम आई-लीग में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के कारण हीरो कप में प्रवेश के लिए आतुर है। वह आई-लीग में नौवें स्थान पर रही थी। इस सीजन में 18 मैचों से उसने केवल 17 अंक ही जुटाए।

इस अहम मैच के बारे में डायनामोज के मुख्य कोच मिगुएल एंजेल पुर्तगाल ने कहा, “हम चर्चिल की टीम को हल्के में नहीं ले सकते। हम वापसी के लिए उत्सुक हैं और उनका लक्ष्य भी यहीं है। चर्चिल के पास अच्छे खिलाड़ी हैं।”

इस मैच की विजेता टीम का सामना एक अप्रैल को अंतिम-16 दौर में आई-लीग के बेहतरीन क्लब मोहन बागान से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493