सुपर डांसर शो को बहुत याद करूंगी : शिल्पा शेट्टी

मुंबई, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर’ जल्द ही छोटे पर्दे पर दिखाई देना बंद हो जाएगा। इस शो की निर्णायक मंडल में शामिल अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का कहना है कि वह शो से जुड़ी पूरी टीम और नन्हे डांसरों को बहुत याद करेंगी।

उन्होंने कहा, “मैं पूरी टीम व डांसरों को बहुत याद करूंगी। मैंने कई टेलीविजन शो किए हैं। मैं यह तहे दिल से कह रही हूं कि जैसा प्यार मुझे इस शो से मिला है वह अद्भुत है। लोगों ने मुझे इस बात से अवगत कराया कि इस शो ने उनका मनोरंजन किया है।”

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें बेहद प्रतिभाशाली बच्चों की नृत्य क्षमता देखकर उनके साथ प्रस्तुति देने से डर लगता है और उन्हें लगता है कि अभी भी बहुत कुछ हासिल करना है।

शिल्पा कहती हैं कि बच्चों और वयस्कों को जज करने में अंतर होता है। बच्चों से कोई बात सावधानी पूर्वक कहनी पड़ती है ताकि उनके मन को ठोस न पहुंचे।

अपनी प्रस्तुति के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने नए गानों और खुद के एक गीत पर प्रस्तुति दी है। उन्होंने दर्शकों द्वारा इसे पसंद किए जाने की उम्मीद जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493