सुपर हीरो फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार : अयान मुखर्जी

मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्देशक अयान मुखर्जी ने बताया कि उनकी आगामी सुपर हीरो फिल्म ‘ड्रेगन’ की स्क्रिप्ट तैयार है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे।

मुंबई, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। निर्देशक अयान मुखर्जी ने बताया कि उनकी आगामी सुपर हीरो फिल्म ‘ड्रेगन’ की स्क्रिप्ट तैयार है। फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में होंगे।

यह अयान और रणबीर की तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने ‘वेक अप सिड’ और ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

अयान मुखर्जी ने बुधवार रात यहां ‘स्टार वॉर्स : द फोर्स अवेकंस’ के प्रीमियर के मौके पर कहा, “लोग काफी समय से फिल्म के बारे में बातचीत कर रहे हैं। मैंने इस फिल्म की पटकथा पूरी कर ली है। आखिरकार, करण जौहर (फिल्म के निमार्ता)ने स्क्रिप्ट को मंजूरी दे दी है।”

उन्होंने कहा, “उम्मीद है कि 2016 की शुरुआत तक मैं फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ कह पाऊंगा।”

रणबीर की फिल्मों ने कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की है लेकिन वह मुखर्जी के अच्छे दोस्त हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि उनकी फिल्में फिलहाल सही नहीं चल रही हैं लेकिन ठीक है। यह खेल का हिस्सा है।”

रणबीर की पिछली फिल्म इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी ‘तमाशा’ थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493