सुभादीप दासगुप्त बने क्वालिटी के ब्रांड प्रबंधक

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दूध और दूग्ध उत्पाद क्षेत्र की दिग्गज कंपनी क्वालिटी लि. इंडिया ने गुरुवार को सुभादीप दासगुप्त के समूह के ब्रांड प्रबंधन के पद पर नियुक्ति की घोषणा की।

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। दूध और दूग्ध उत्पाद क्षेत्र की दिग्गज कंपनी क्वालिटी लि. इंडिया ने गुरुवार को सुभादीप दासगुप्त के समूह के ब्रांड प्रबंधन के पद पर नियुक्ति की घोषणा की।

क्वालिटी के निदेशक एम. एस. दहिया ने बताया, “हमें सुभादीप दासगुप्ता के हमारे समूह के ब्रांड प्रबंधक के पद पर स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है। वे एक मजबूत और गतिशील अगुवा हैं, जो भारत में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेंगे। वे ऐसे समय में आए हैं जब हम अपने संगठन को विकास के नए चरण में ले जा रहे हैं।”

क्वालिटी के अध्यक्ष और प्रमुख (व्यापार परिवर्तन) नवल शर्मा ने बताया, “मुझे विश्वास है कि सुदीप के ज्ञान और अनुभव से हम प्रभावी ‘उत्पाद’ विकसित करने के लिए सक्षम होंगे और ‘बाजार में जाने’ की रणनीति से बी2सी में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। इसके अतिरिक्त वे ब्रांड के विकास, विपणन और संचार में एक निर्णायक भूमिका निभाएंगे।”

इस बारे में दासगुप्ता ने कहा, “क्वालिटी का एक हिस्सा होने के रूप में मेरा मानना है कि ब्रांड डेयरी क्षेत्र में हलचल मचानेवाली है। मैं इस नए विकास यात्रा में योगदान के लिए तत्पर हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493