सुभाष को ‘माता का ईमेल’ ने बनाया गीतकार

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। निर्देशक सुभाष कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘गुड्डू रंगीला’ के गीत ‘माता का ईमेल’ से गीतकार व संगीतकार के रूप में अपनी पारी शुरू कर दी है। यह गाना फिल्म ट्रेलर में इस्तेमाल हुआ है।

सुभाष ने एक बयान में कहा, “दिल्ली में बड़े होने के दौरान मैंने माता के सभी तरह के मजेदार गाने सुने। मेरी बचपन की यादों ने ही ‘माता का ईमेल’ को जन्म दिया। मैंने इसे लिखा और इसकी धुनें लिखीं, क्योंकि यह ‘गुड्डू रंगीला’ के किरदारों के साथ बढ़िया से जम रहा है।”

मारधाड़-हास्य से भरपूर ‘गुड्डू रंगीला’ खाप पंचायतों जैसा संवेदनशील मुद्दा लिए हुए है। इसमें अभिनेता अरशद वारसी, अमित साध, अदिति राव हैदरी एवं रोनित रॉय हैं।

संगीता अहीर निर्मित यह फिल्म जुलाई में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493