सुभाष घई ने लिया सलमान खान का पक्ष

मुंबई, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को इस वर्ष होने वाले रियो ओलम्पिक खेलों के भारत का सद्भावना दूत नियुक्त करने के फैसले के पक्ष और विपक्ष में कई आवाजें उठ रही हैं। फिल्मकार सुभाष घई ने सलमान का पक्ष लिया है।

घई का कहना है कि इस फैसले की आलोचना करने के बजाए लोगों को देश के युवाओं को प्रेरित करने के लिए उठाए गए इस कदम की सराहना करनी चाहिए।

सलमान को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने ओलम्पिक खेलों में भारत का सद्भावना राजदूत नियुक्त करने का फैसला लिया है।

सुभाष घई ने रविवार को फेसबुक पर अपने इन विचारों को साझा किया। उन्होंने लिखा, “सलमान निश्चित तौर पर ओलम्पिक में हिस्सा लेने और प्रत्येक खेल में पदक जीतने के लिए युवाओं को प्रेरित कर सकते हैं। इसकी सराहना कीजिए।”

ओलम्पिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, मिल्खा सिंह सहित खेल जगत के कई दिग्गजों ने इस फैसले की आलोचना की है।

आईओए ने रविवार को अपने फैसले को सही बताते हुए बयान में कहा था कि सलमान से जुड़ा फैसला केवल प्रतीकात्मक महत्व का है, इससे धन का कोई लेन-देन नहीं जुड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493