सुमित्रा ढाका के ढाकेश्वरी मंदिर पहुंचीं

ढाका, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बांग्लादेश की राजधानी में सोमवार को ढाकेश्वरी मंदिर और बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम का दौरा किया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

सुमित्रा ने ढाकेश्वरी मंदिर में 45 मिनट का वक्त बिताया, जो क्षेत्र के महत्वपूर्ण ‘शक्तिपीठों’ में से एक है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंदिर के पुजारियों ने उनका अभिनंदन किया।

महाजन ने बंगबंधु मेमोरियल म्यूजियम का दौरा किया, जहां बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान के जीवन से जुड़ी ढेर सारी जानकारियां मिलती हैं।

यह संग्रहालय कभी शेख मुजीबुर्रहमान का आवास हुआ करता था और बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के दौरान राजनीतिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र था।

आगंतुक पुस्तिका में अपने संदेश में सुमित्रा ने बांग्लादेश के इतिहास में शेख मुजीबुर्रहमान की वीरता तथा अद्वितीय बलिदान को दर्ज किया।

उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को पिता की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने तथा बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के विरासत को संग्रहालय में तब्दील कर संरक्षित करने के उत्साह के लिए सलाम किया।

सुमित्रा ने बाद में सोनारगांव में कंकड़ उत्पादन इकाई का भी दौरा किया, जहां उन्होंने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) के अधिकारियों से बातचीत की, जिन्होंने कंकड़ से बनने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी।

रविवार को सुमित्रा प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिली थीं और आईपीयू के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493