सुमित ने ‘हाई जैक’ के लिए डीजे न्यूक्लिया से लिए टिप्स

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘हाई जैक’ में एक डीजे की भूमिका निभा रहे अभिनेता सुमित व्यास ने अपने किरदार की तैयारी के लिए डीजे न्यूक्लिया से नोट्स लिए हैं।

सुमित ने कहा, “मैंने ध्यान दिया कि कंसोल पर वह कैसे काम करते हैं। मैं ज्यादा नहीं करना चाहता था या पागल होना नहीं चाहता था। न्यूक्लिया का संगीत जब चरम पर होता है तो उनकी एक खास अदा होती है और उनके हाथों का मूवमेंट अलहदा हो जाता है। मैंने उस अदा को सीखने की पूरी कोशिश की है।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने बहुत प्यास से समझाया कि किसी शो के लिए वह अपने सेट को किसी तरह तैयार करते हैं, कब टेंपो बढ़ाना होता है और कब दर्शकों को चकित करना होता है और उन्हें शो के दौरान व्यस्त रखना होता है। ईमानदारी से कहूं तो वह अपने फन के मास्टर हैं और मैं उनकी नकल उतारने का बस भ्रम पैदा कर रहा हूं। मुझे आशा है कि मैं उन्हें निराश नहीं करूंगा।”

आकाश खुराना द्वारा निर्देशित ‘हाई जैक’ में सोनाली सहगल, कुमुद मिश्रा और मंत्र जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493