मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेता सुमित व्यास को वेब सीरीज ‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ के दूसरे सीजन के लिए अनुबंधित किया गया है।
अभिनेत्री स्वरा भास्कर शो के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी।
बयान में कहा गया कि वायकॉम18 का डिजिटल प्लेटफॉर्म दानिश असलम निर्देशित दूसरे सीजन को लेकर आ रहा है।
सुमित ने कहा, “‘इट्स नॉट दैट सिंपल’ का हिस्सा बनकर मैं वास्तव में बहुत रोमांचित हूं। मुझे लगता है कि शो बनाने के हिसाब से यह एक काफी मैच्योर कहानी थी और इसने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे पता चलता है कि दर्शक कितने मैच्योर बन चुके हैं। शो की पटकथा पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा और मैं आशा करता हूं कि हम पटकथा के साथ न्याय कर सकेंगे।”
इस वेब सीरीज में अभिनेता पूरब कोहली भी नजर आएंगे।
dharmpath.com dharmpath