सुमित सम्मानी अब ‘खिड़की’ में नजर आएंगे

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हाल में सलमान अभिनीत ‘सुल्तान’ में नजर आने वाले सुमित सम्मानी अब टीवी सीरियल ‘खिड़की’ में नजर आने वाले हैं।

मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। हाल में सलमान अभिनीत ‘सुल्तान’ में नजर आने वाले सुमित सम्मानी अब टीवी सीरियल ‘खिड़की’ में नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म में उन्होंने कुकरेजा प्रेसर कूकर के मालिक की भूमिका निभाई है, जिसने सुल्तान को स्पांसर किया है। अब वह सब टीवी पर आने वाले सीरियल में ‘क्रांतिकारी’ की भूमिका में नजर आएंगे।

सुमित ने एक बयान में कहा, “इसकी कहानी आजादी के पहले की है। मैं इसमें गंभीर भूमिका निभा रहा हूं।”

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे किरदार का नाम गीरीश है जो मुख्य महिला किरदार का अच्छा दोस्त है।” वह उसे अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता है लेकिन उसके आकार और वजन के कारण वास्तव में वह कोई मदद नहीं कर सकता।

सुमित का कहना है कि उनका किरदार ‘सुल्तान’ से काफी अलग है।

उन्होंने कहा, “यह रोल ‘सुल्तान’ के टीनी कुकरेजा से बहुत अलग है। फिल्म में मैं स्पांसर के भूमिका में हूं लेकिन सीरियल में पूर्ण रूप से ‘क्रांतिकारी’। यहां तक की मेरा लूक भी बिल्कूल बदल गया है। फिल्म में जहां मैं जैकेट में हूं वहीं सीरियल में पारंपरिक कपड़ों में।”

यह सीरियल सोमवार से शुरू होने वाला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493