सुरक्षा अलर्ट के बाद पेरिस का रेलवे स्टेशन पुन: खुला

पेरिस, 9 मई (आईएएनएस)। पेरिस के गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन को सुरक्षा अलर्ट के बाद आवागमन के लिए मंगलवार को पुन: खोल दिया गया।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार शाम स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म खाली करा लिए गए थे और भारी हथियारों से लैस पुलिस ने पूरे इलाके की घेरेबंदी कर ली थी।

पेरिस पुलिस ने मंगलवार तड़के ट्वीट किया, “सुरक्षा जांच खत्म। हालात धीरे-धीरे सामान्य होने की तरफ।”

यूरोप के सबसे व्यस्त परिवहन केंद्रों में से एक गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन पर चलाए गए अभियान के बारे में कोई खास विवरण नहीं मिला है, लेकिन फ्रांस के समाचार पत्र फ्रेंच ले पेरिसियन के मुताबिक, पुलिस उन तीन लोगों की तलाश कर रही है, जिन्हें एक अन्य देश ने फ्रांस के सुरक्षाबलों के लिए ‘घातक’ करार दिया है।

समाचार पत्र ने कहा कि तलाशी अभियान उत्तरी फ्रांस में वालेनसिएनेस से आ रही एक ट्रेन पर केंद्रित था।

संदिग्ध बोर्डियू, मारसेले के साथ पेरिस में भी देखे गए।

समाचार पत्र के मुताबिक, पुलिस ने प्रत्येक शहर में अभियान शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें पकड़ नहीं पाई है।

आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों द्वारा साल 2015 में पेरिस में हमले के बाद से ही फ्रांस हाई अलर्ट पर है। हमले में 130 लोगों की मौत हो गई थी।

घटना मध्यमार्गी इमानुएल मैक्रों के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के एक दिन बाद सामने आई है। उन्होंने धुर दक्षिणपंथी ली पेन को हराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493