सुरक्षा परिषद की बैठक में उत्तर कोरिया पर होगी चर्चा

न्यूयॉर्क, 2 जून (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रमों से संभावित खतरे के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की शुक्रवार को होने जा रही बैठक में चर्चा होगी।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, परिषद की शुक्रवार दोपहर को होने जा रही बैठक में आइवरी कोस्ट की स्थिति पर चिंतन किया जाएगा लेकिन बाद में इस बैठक में उत्तर कोरिया के मुद्दे पर भी चर्चा करने की सहमति बनी।

हालांकि, अभी इस संदर्भ में कई जानकारी नहीं मिली की क्या इस दौदरान वोटिंग भी होगी या नहीं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए पिछले कई सप्ताह से चर्चा कर रहा है।

शुक्रवार को होने जा रही बैठक बोलीविया की अध्यक्षता में होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493